फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Drone Spotted in Punjab: गुरदासपुर में भारत-पाक सीमा पर दिखा पाक ड्रोन, बीएसएफ ने फायरिंग कर खदेड़ा

Sat, 28 May 2022 01:37 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर (पंजाब)

सार

शुक्रवार-शनिवार की रात करीब सवा दो बजे दोरांगला क्षेत्र के अधीन आती चौंतरा पोस्ट पर उड़ते पाकिस्तान ड्रोन को देख 58 बटालियन के जवानों ने फायरिंग की। सुबह बीएसएफ और पुलिस ने तलाशी अभियान भी चलाया लेकिन कुछ बरामद नहीं हुआ।  
विज्ञापन
drone - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के गुरदासपुर में एक बार फिर से भारत-पाक सीमा पर पाकिस्तानी ड्रोन देखा गया। इसके बाद सीमा पर तैनात बीएसएफ के जवानों ने फायरिंग करनी शुरू कर दी। फायरिंग के कारण ड्रोन वापस पाकिस्तान की तरफ चला गया। वहीं घटना के बाद बीएसएफ के जवानों ने चार थानों की पुलिस के सहयोग से सर्च अभियान चलाया लेकिन कोई भी संदिग्ध वस्तु हाथ नहीं लगी।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक शुक्रवार-शनिवार की रात करीब सवा दो बजे दोरांगला क्षेत्र के अधीन आती चौंतरा पोस्ट पर पाकिस्तान ड्रोन देखा गया। सीमा पर तैनात 58 बटालियन के जवानों ने ड्रोन पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। फायरिंग के बाद ड्रोन पाक की तरफ चला गया। सुबह बीएसएफ के जवानों ने चार थानों के पुलिस कर्मचारियों के सहयोग के साथ सीमा पर सर्च अभियान चलाया गया। लेकिन सर्च अभियान के दौरान कोई भी संदिग्ध वस्तु हाथ नहीं लगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें