फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब ठेकेदार के कारिंदे ने सरपंच पर किया हमला

Tue, 15 Dec 2015 09:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव नथाना के बस स्टैंड के सामने स्थित शराब के ठेके पर उस समय हंगामा हो गया जब किसी मामूली बात पर पहले शराब ठेकेदार के कारिंदे ने गांव के अकाली सरपंच पर हमला कर दिया।
विज्ञापन


इसके बाद अकाली सरपंच ने ठेकेदार की गाड़ी से तेजधार हथियार निकालकर शराब ठेकेदार के कारिंदों पर हमला करना चाहा, लेकिन भारी संख्या में मौजूद लोगों ने सरपंच को ऐसा करने से रोक लिया।

इसका फायदा उठाते हुए सरपंच पर हमला करने वाला शराब ठेकेदार का कारिंदा तो भीड़ का फायदा उठाकर भागने में कामयाब हो गया।

वहीं उसके एक साथ को सरपंच के साथ ठेकेदार की गाड़ी डालकर अगवा कर किसी अज्ञात जगह पर ले गए। थाना प्रभारी एसआई हरबंस सिंह ने कहा कि वे तो कांग्रेस की रैली पर ड्यूटी में तैनात थे।
विज्ञापन


अगर ऐसी कोई घटना हुई है तो वे आकर जांच कर लेंगे। मौके पर एकत्र लोगों के अनुसार नथाना के बस स्टैंड के सामने बने शराब के ठेके पर शराब के कारिंदे अपनी गाड़ी पर आए थे।

इससे पहले वहां पर गांव के सरपंच दिलबाग सिंह अपनी स्कूटी पर वहां किसी काम से आए थे। ठेकेदार के कारिंदों ने सरपंच की स्कूटी को टक्कर मार  दी। इसके बाद सरपंच व कारिंदों में बहस शुरू हो गई।
विज्ञापन


देखते ही देखते शराब ठेकेदार के कारिंदे ने सरपंच पर हमला कर दिया। इसके बाद पूरा मामला बढ़ गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें