फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री का रिश्तेदार बताकर पैसे ठगने वाले पर केस

Sat, 06 Feb 2016 10:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना सिटी बुढलाडा की पुलिस ने मंत्री का रिश्तेदार बताकर सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर डेढ़ लाख की ठगी करने वाले के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


फिलहाल आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। पुलिस को दी शिकायत में गांव गंठू खुर्द के छिंदा सिंह पुत्र मनी सिंह ने बताया कि वह 12वीं पास है। नौकरी के संबंध में उसने बुआ के दामाद जसविंदर सिंह उर्फ भोला से बात की। वह बुढलाडा कचहरियों में टाइपिस्ट का काम करता था। उसका दातेवास निवासी अमोलक सिंह पुत्र मग्घर सिंह के घर आना-जाना था।

अमोलक सिंह ने जसविंदर सिंह को कहा कि पुलिस की भर्ती आई है यदि उसने अपने किसी रिश्तेदार वगैरह को भर्ती करवाना हो तो वह करवा सकता है क्योंकि उसकी एक मंत्री के साथ उसकी रिश्तेदारी है। उसके झांसे में आए जसविंदर सिंह ने पीड़ित छिंदा सिंह से बातचीत की। अमोलक सिंह ने छिंदा सिंह से पैसों की मांग की। छिंदा सिंह ने दो किश्तों में अमोलक सिंह को डेढ़ लाख रुपये दे दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पैसा लेने के बाद उक्त भर्ती करवाने के बजाय कपूरथला व पंचकूला में उसे घुमाकर वापस छोड़ गया। पीड़ित ने सांसद हरसिमरत कौर बादल के पास भी अपनी शिकायत पेश की। पुलिस ने दातेवास निवासी अमोलक सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें