पुलिस ने रेडिमेड कपड़ों का शोरूम चलाने वाले एक व्यक्ति से धोखाधड़ी करने के मामले में चार लोगों पर केस दर्ज किया है।
शहर के जवाहरके रोड में गोयल इंटरप्राइसिस के मालिक राजिंदर गोयल से फरवरी 2013 में कुछ लोगों ने मुलाकात की।
उन्होंने उसे बताया कि वे फ्रेंचाइज डेस्टिनेशन ई-1 दिल्ली के मालिक हैं और उससे अपनी कंपनी का कपड़ा बेचने के बदले 80 हजार प्रति माह देने की बात की।
इस पर राजिंदर कुमार ने स्वीकार करते उन्हें 5 लाख रुपये बतौर सिक्योरिटी दे दिए। उक्त लोगों ने कुछ रेडीमेड कपड़े भेजने के बाद न ही उन्हें प्रति माह 80 हजार रुपये दिए और न ही 5 लाख रुपये बतौर सिक्योरिटी वापस किए।
पीड़ित की शिकायत पर सहायक थानेदार अमरीक सिंह ने अंशुल अग्रवाल, नितिन मनचंदा, सुनील रस्तोगी निवासी हावड़ा और विक्की कनौजिया के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।