थाना कैंट पुलिस ने एक करोड़ की ठगी मारने के आरोप में एक दंपति सहित सात लोगों पर मामला दर्ज किया है।
इनमें से आरोपी भूपिंदर सिंह को पुलिस ने काबू कर लिया है। फरार आरोपियों की पहचान डॉ. अश्वनी धवन, जोती धवन निवासी बठिंडा, गुरबख्श सिंह, संजीव पूरी निवासी पटियाला, सतविंदर सिंह निवासी चंडीगढ़ और दीपेश जैन निवासी मुंबई के तौर पर हुई है।
उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने प्रयास शुरू कर दिए हैं। परमजीत सिंह ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी जान पहचान वाले कई लोगों के उक्त व्यक्तियों के एसए टाउनशिप कंपनी में एक करोड़ 25 लाख रुपये लगाए थे।
उसको आरोपियों ने कुछ समय में दोगुना कर वापस करने के लिए कहा था, लेकिन आज तक न तो उसकी ओर से लगाए पैसों का ब्याज मिला है और न ही उक्त आरोपियों ने उनकी रकम वापस की है।
जांच अधिकारी थाना कैंट के एएसआई निर्मल सिंह ने कहा कि आरोपी भूपिंदर सिंह को काबू कर लिया गया है। उससे पूछताछ जारी है।