फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरमपुरवा में बदमाशों का धावा, 50 हजार की लूट

Sun, 10 Jan 2016 04:33 PM IST
निघासन।
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव धरमपुरवा में श्यामलाल के घर में असलाहधारी नकाबपोश बदमाशों ने धावा बोलकर परिवार वालों को बांधकर एक हजार की नकदी संग 49 हजार का सामान लूट लिया। विरोध करने पर गृहस्वामी के बडे बेटे को बंधक बनाकर साथ ले गए बाद में गांव के बाहर उसकी पिटाई कर छोड़ दिया। बदमाश पुलिस बनकर आए और वारंट होने की बात कह घर के अंदर घुसे थे। एसओ ने तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज करने की बात कही है।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम पंचायत रकेहटी के मजरा धरमपुरवा निवासी श्यामलाल का घर गांव के बीच में रास्ते पर है। रोज की भांति श्यामलाल घर के बाहर बने बरामदे में शनिवार की रात सो रहा था। श्यामलाल ने बताया कि रात करीब 12 बजे मुंह बांधकर कुछ लोग आए और अपने को पुलिस बताकर वारंट होने की बात कह घर का दरवाजा खुलवाने को कहा। श्यामलाल ने अपने बेटे को आवाज देकर दरवाजा खुलवाया। दरवाजा खुलते ही बदमाश घर के अंदर घुस गए और घर में मौजूद श्यामलाल के बेटे संतराम उसकी पत्नी मीरा देवी, बेटा अरुण, हरिओम और लकी को एक कमरे में ले जाकर बंधक बना लिया।
विरोध करने पर संतराम की पिटाई करते हुए उसके दोनों हाथ बांध दिए। उसके बाद घर में रखे एक हजार की नकदी संग, सोने की झुमकी, झुलनिया, मटर माला, दो जोड़ चांदी की पायल संग करीब 49 हजार रुपये का सामान लूट लिया। बदमाशों ने संतराम को पैदल अपने साथ गांव के बाहर दक्षिण तरफ जगदीश के खेत के पास ले गए।
विज्ञापन

वहां पर उसकी पिटाई कर यह कहकर छोड़ दिया कि यदि शोर किया तो दोबारा आकर मार देंगे। एसओ डीके यादव ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। मौके पर पुलिस को भेजा है। तहरीर मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें