फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sidhu Moosewala: मूसेवाला हत्याकांड में शामिल शार्प शूटर केशव के घर पहुंची बठिंडा पुलिस, परिजनों से की पूछताछ

Tue, 07 Jun 2022 02:21 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)

सार

29 मई को सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस को पता चला था कि मूसेवाला की रेकी प्रशंसक बनकर की गई थी और मूसेवाला के साथ सेल्फी लेकर उसके बारे में आरोपियों को जानकारी दी गई थी। 
विज्ञापन
सिद्धू मूसेवाला। - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या में शामिल बठिंडा के शार्प शूटर केशव को पकड़ने के लिए पुलिस ने मंगलवार को उसके घर पर दबिश दी। आरोपी नहीं मिला पर पुलिस ने आरोपी के परिजनों से पूछताछ की। आरोपी केशव पर पहले भी हत्या का केस दर्ज हुआ था। 

विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि केशव गैंगस्टर लाली मौड के ग्रुप का सदस्य है। लाली मौड़ के संबंध गोल्डी बराड़ से होने के कारण सिद्धू हत्याकांड के लिए केशव को भी अन्य शूटरों के साथ शामिल किया गया था। गैंगस्टर मौड अपने ग्रुप में सबसे ज्यादा भरोसा केशव पर ही करता है। केशव ने करीब ढाई वर्ष पहले भी लाली मौड के साथ मिलकर ललित कुमार नामक युवक की गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। सूत्रों ने बताया कि सिद्धू की हत्या के लिए जो हथियार केशव ने उपयोग किया था वो उनके गैंग का ही है। जब से केशव का नाम सिद्धू हत्याकांड में सामने आया तब से पुलिस उसकी खोज कर रही है लेकिन आरोपी का कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस आरोपी की बहन एवं अन्य परिजनों से पूछताछ कर रही है। 

29 मई को केकड़ा निवासी कालांवाली अपने साथी निक्कू निवासी तख्तमल जिला सिरसा और केशव को साथ लेकर मूसा गांव पहुंचा था। उक्त तीनों आरोपी मोटरसाइकिल पर गए थे। जहां पर केकड़ा और निक्कू केशव को मूसेवाला के घर से थोड़ी दूरी पर उतारकर खुद मूसेवाला के घर पहुंचे थे। दोनों ने ही मूसेवाला के साथ सेल्फी ली और वहां काफी देर तक रुक कर जानकारी जुटाई थी। इसके बाद केकड़ा और निक्कू बाहर आए और केशव को बाइक पर साथ लेकर चले गए थे। इस के बाद केकड़ा ने निक्कू और केशव को अपनी बाइक से उतार दिया। दोनों आरोपी कोरोला गाड़ी में सवार हो गए थे और केकड़ा खुद बाइक पर ही निकल गया था। उसी दिन शाम को मूसेवाला की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी।   

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें