फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bathinda: डेरे में धार्मिक ग्रंथ की बेअदबी, पाठी के कमरे से मिली शराब, मुखी समेत दो गिरफ्तार

Mon, 13 Nov 2023 04:06 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा

सार

पांच प्यारों ने जांच के दौरान पाठी धर्म सिंह के कमरे से शराब बरामद की। वहीं कमरे में पड़े एक बक्से से धार्मिक ग्रंथ के फटे हुए अंग मिले। जांच करने आई कमेटी ने डेरे में प्रकाश करवाए गए पावन स्वरूपों को गांव के डेरे में रखवा दिया है। 
विज्ञापन
बठिंडा में बेअदबी के आरोप में दो गिरफ्तार - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बठिंडा के गांव दान सिंह वाला में बने एक डेरे में धार्मिक ग्रंथ की बेअदबी करने के आरोप में डेरा मुखी समेत दो लोगों को थाना नेहियांवाला पुलिस ने गिरफ्तार किया है। डेरे के पाठी के कमरे से शराब की बोतल भी मिली है। मामला तख्त श्री दमदमा साहिब तलवंडी साबो की धर्म प्रचार कमेटी के ध्यान में आने के बाद पांच प्यारों ने उक्त डेरे में जाकर जांच की तो पाठी धर्म सिंह फरार हो गया। 
विज्ञापन


लोगों ने मौके से डेरे के मुखी बख्तौर दास, भोला दास को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। तीनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने थाना नेहियांवाला में धार्मिक ग्रंथ की बेअदबी करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें: Chandigarh: दिवाली पर पंजाब के आईएएस के सरकारी घर में चली गोली, अंदर था पूरा परिवार, पुलिस जांच में जुटी
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, गांव दान सिंह वाला में स्थित एक डेरे में कई साल पहले अखंड पाठ का प्रकाश करवाया गया था। इसके तहत कुछ दिन पहले एक परिवार की ओर से डेरे में अखंड पाठ प्रकाश करवाया गया। गांव के कुछ लोगों को पता चला कि डेरे में पाठी शराब का सेवन करता है। लोगों ने इसकी सूचना तख्त दमदमा साहिब की धर्म प्रचार कमेटी को दी। 

मामला सामने आने पर कमेटी ने पांच प्यारों को डेरे में जांच के लिए भेजा। पांच प्यारों ने जांच के दौरान पाठी धर्म सिंह के कमरे से शराब बरामद की। वहीं कमरे में पड़े एक बक्से से धार्मिक ग्रंथ के फटे हुए अंग मिले। जांच करने आई कमेटी ने डेरे में प्रकाश करवाए गए पावन स्वरूपों को गांव के डेरे में रखवा दिया है, वहीं डेरे के मुखी बख्तौर दास और उसके साथी भोला दास को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। कमेटी ने बताया कि इस सारे मामले की रिपोर्ट जत्थेदार तख्त दमदमा साहिब को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन


वहीं, डीएसपी भुच्चो रछपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने थाना नेहियांवाला में डेरा मुखी बखतौर दास, भोला दास और पाठी धर्म सिंह के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में केस दर्ज कर डेरामुखी एवं उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि फरार चल रहे पाठी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें