फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में फूंका राहुल गांधी का पुतला: बजरंग दल के राष्ट्रीय महासचिव बोले-  सहन नहीं करेंगे अभद्र टिप्पणी

Thu, 04 Jul 2024 10:36 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)

सार

नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की हिंदू पर की गई टिप्पणी का विरोध पंजाब में भी हो रहा है। अबोहर मे बजरंग दल हिंदुस्तान ने वीरवार को राहुल गांधी का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी भी की। 
विज्ञापन
राहुल गांधी का पुतला फूंकते बजरंग दल हिंदुस्तान के कार्यकर्ता। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के अबोहर लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी की ओर से हिंदुओं के खिलाफ तथाकथित बयानबाजी पर बजरंग दल हिंदुस्तान ने बाजार नंबर 12 के मेन चौक में उनका पुतला फूंका। राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रवीण मदान व राष्ट्रीय महासचिव कुलदीप सोनी ने कहा कि विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने संसद के अंदर हिंदू को हिंसक बताकर अभद्र टिप्पणी की है। 
विज्ञापन


इससे हिंदू समाज में काफी रोष है। उन्होंने कहा कि कोई भी हिंदू समाज के ऊपर ऐसी टिप्पणी करेगा, उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसका परिणाम कांग्रेस पार्टी को आने वाले समय में देखने को मिलेगा। राहुल गांधी द्वारा हिंदू धर्म के खिलाफ इस प्रकार की टिप्पणी करना बेहद शर्मनाक है। इस मौके पर आचार्य राहुल भारद्वाज नगर अध्यक्ष अबोहर, जिला प्रधान विक्की, मीडिया प्रभारी संदीप कुमार तथा धर्मवीर, रिंकू व सोनू आदि मौजूद थे।

बता दें कि लोकसभा सदन में अपने भाषण के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भाजपा पर देश में हिंसा, नफरत और डर फैलाने का आरोप लगाया। राहुल गांधी का कहना था कि भाजपा के नेता हिंदू नहीं हैं, क्योंकि ये 24 घंटे हिंसा और नफरत की बात करते हैं। राहुल गांधी की टिप्पणी का सत्ता पक्ष ने भारी विरोध किया। सबसे पहले सदन में प्रधानमंत्री मोदी ने उनके इस बयान पर आपत्ति जताई और कहा कि ये विषय बहुत गंभीर है। हिंदू को हिंसक कहना गलत है। देशभर में हिंदू दलों ने राहुल गांधी की इस टिप्पणी की निंदा करते हुए उनका विरोध किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें