क्षेत्र के भोलूवाला रोड़ पर बुधवार को इंजीनियरिंग की छात्रा ने खुद को गोली मार ली। उसने घर पर ही अपने पिता के लाइसेंसी रिवाल्वर से घटना को आंजाम दिया।
छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। उसने आत्मघाती कदम क्यों उठाया इसका खुलासा नहीं हो सका है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
नरेश कोड़ा पेशे से व्यवसायी हैं। उनकी पुत्री 19 वर्षीय नेहा कोड़ा आदेश इंजनियरिंग कॉलेज में बी-टेक (कंप्यूटर साइंस) द्वितीय वर्ष की छात्रा थी।
बताया जाता है कि बुधवार दोपहर करीब 12 बजे नेहा कोड़ा ने घर में पड़े अपने पिता के लाइसेंसी रिवाल्वर को अलमारी से निकाला और उसे सीने से सटाकर गोली दाग दी।
गोली लगते ही छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने रिवाल्वर समेत छात्रा के मोबाइल फोन को भी कब्जे में ले लिया।
थाना प्रभारी इंस्पेक्टर गुरशेर सिंह बराड़ ने बताया कि पुलिस ने छात्रा के शव को स्थानीय गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल से पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
एसएसपी वरिंद्र पाल सिंह के अनुसार पुलिस की प्राथमिक पड़ताल में पता चला है कि छात्रा किसी बात को लेकर मानसिक तनाव में थी। फिर भी पुलिस मामले की असल वजह जानने के लिए प्रयास कर रही है।
यदि मामले में किसी नये तथ्य का खुलासा हुआ तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।