फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, पास के गांव में मिला शव

Thu, 18 Jul 2024 05:42 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


अमृतसर। सीमांत पुलिस थाना झंडेर के अंतर्गत गांव माछी नांगल में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है।

घटना के संबंध में जानकारी देते हुए मृतक के पिता अल्फांस मसीह ने बताया कि उनका बेटा आशू (25) बुधवार शाम अपने दोस्तों के साथ जन्मदिन की पार्टी मनाने फतेहगढ़ चूड़ियां गया था और रात करीब 9 बजे जब उनकी उससे मोबाइल पर बात हुई तो उसने कहा कि वह यहां से निकल चुका है और जल्द ही घर पहुंच जाएगा।
इसके बाद जब बार-बार फोन करने पर भी उसने फोन नहीं उठा तो परिवार के लोगों ने उसकी तलाश शुरू की। रात करीब 11 बजे तलाश करते हुए उन्हें उसका शव गांव पुतली के पास मिला। इस पर परिजन उसे उठाकर अपने घर ले आए और दिन में थाना झंडेर की पुलिस को सूचना दी गई। उन्होंने कहा कि संदेह है कि उनके बेटे को किसी साजिश के तहत मारा गया है, जिसे लेकर वे प्रशासन से न्याय की मांग करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे पुलिस स्टेशन झंडेर के एसएचओ मंजीत सिंह ने कहा कि देखने पर यह हादसा लग रहा है, लेकिन पुलिस मामले की गहराई से जांच करेगी और जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके मुताबिक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए अजनाला के सिविल अस्पताल भेज दिया गया है।

- फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें