फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की मौत, पावरकॉम कर्मियों पर चोरी के शक में पीटने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
तरनतारन। कस्बा फतेहाबाद के मोहल्ला चंडीगढ़ निवासी अनुसूचित जाति के युवक करणवीर सिंह की शनिवार की रात को सिविल अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। परिवार ने आरोप लगाया कि युवक की पावरकॉम कर्मियों ने पांच दिन पहले मारपीट की थी। राज मिस्त्री का काम करते दलबीर सिंह का लड़का मंगलवार की शाम को पावरकॉम कार्यालय के पास लकड़ियां चुगने गया था। वहां के कुछ कर्मियों ने चोरी करने का आरोप लगाते हुए उसको पीटा और फिर छोड़ दिया। उसने परिवार को कुछ नहीं बताया।
विज्ञापन

दलबीर ने बताया कि वीरवार को करणवीर की तबीयत बिगड़ी हुई देखकर निजी अस्पताल से इलाज करवाया तो उसे शनिवार को खडूर साहिब अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहां से उसे सिविल अस्पताल तरनतारन में रेफर कर दिया गया। वहां पर शनिवार की रात को उसकी मौत हो गई। करणवीर के चचेरे भाई शमशेर सिंह और निर्मल सिंह ने बताया कि पुलिस के सामने उस समय यह सोचकर मामला नहीं उठाया कि कहीं पावरकॉम कर्मी बिजली चोरी का केस न बना दें। करनवीर की मां मनजीत कौर, छोटे भाई गुरबीर सिंह, हसनदीप सिंह ने कहा कि आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए।
परिवार से संपर्क कर शिकायत लेकर जांच करेंगे: पुलिस
पुलिस चौकी फतेहाबाद के प्रभारी एएसआई बलराज सिंह ने बताया कि परिवार ने पुलिस को सूचना नहीं दी और न ही सिविल अस्पताल से कोई जानकारी मिली है। फिलहाल नौजवान के परिवार के साथ संपर्क कर शिकायत दर्ज कर जांच करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें