फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर : नशेड़ी पति से दुखी महिला तीसरी मंजिल से कूदी, दोनों टांगें टूटीं

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतसर। सुल्तानविंड रोड स्थित तूत साहिब गुरुद्वारा साहिब के पास एक महिला अपने नशेड़ी पति से दुखी होकर घर की तीसरी मंजिल से कूद गई। इससे उसकी दोनों टांगें टूट गईं और उसे इलाज के लिए एक प्राइवेट अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
विज्ञापन

तीस वर्षीय महिला अपने पति की नशे की आदत से काफी परेशान रहती थी। उसने अपने परिवार के साथ मिलकर पति का दो बार इलाज भी करवाया। इसके बाद भी उसके पति ने नशा नहीं छोड़ा। महिला पति को नशा छोड़ने के लिए कहती थी, तो वह इसे लेकर पत्नी को काफी परेशान कर रहा था।
घटना की जानकारी मिलने पर जख्मी महिला के बयान दर्ज करने पहुंचे एसआई ने बताया कि घटनास्थल के आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें