फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर: गोबर में दबाया महिला का शव, बदबू आने पर पड़ोसियों ने बुलाई पुलिस तो खुला राज

Fri, 15 Apr 2022 05:06 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

मंदीप कौर जलाल गांव निवासी कैप्टन सिंह के साथ लिव इन में रहने लगी थी। कैप्टन की पहली पत्नी की मौत हो चुकी है और उसके पहली पत्नी से दो बच्चे भी हैं। बाद में परिवार के दबाव में कैप्टन सिंह ने एक साल पहले मंदीप कौर से शादी कर ली थी। 
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमृतसर में मेहता थाना के अंतर्गत आते गांव जलाल में एक महिला की हत्या कर शव को गोबर में दबाने का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान मंदीप कौर (24) के रूप में हुई है। बदबू आने पर पड़ोसियों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। वहीं आरोपी पति फरार है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम संबंधी कार्रवाई शुरू कर दी है और आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मेहता थाना प्रभारी इंस्पेक्टर गुलजार सिंह ने बताया कि आरोपी पति को काबू करने के लिए पुलिस दबिश दे रही है। 

विज्ञापन


तरसिक्का थाना अंतर्गत आते गांव डेयरीवाल निवासी बलबीर सिंह की पत्नी जसपाल कौर ने पुलिस को बताया कि उनकी तीन बेटियां हैं। दो साल पहले उनकी बड़ी बेटी मंदीप कौर जलाल गांव निवासी कैप्टन सिंह के साथ लिव इन में रहने लगी थी। कैप्टन की पहली पत्नी की मौत हो चुकी है और उसके पहली पत्नी से दो बच्चे भी हैं। बाद में परिवार के दबाव में कैप्टन सिंह ने एक साल पहले मंदीप कौर से शादी कर ली थी। 

शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी कैप्टन सिंह शादी के बाद से उनकी बेटी को परेशान करने लगा था। जब भी मंदीप कौर मायके आने की बात करती तो आरोपी उसके साथ झगड़ा करता। बुधवार रात किसी बात को लेकर कैप्टन ने उनकी बेटी से झगड़ा किया और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी ने शव को खुर्द बुर्द करने की नीयत से उसे गोबर में दबा दिया। इससे पहले कि आरोपी शव को गोबर से निकाल कर कहीं फेंकता, पड़ोसियों ने कैप्टन के घर से बदबू आने संबंधी जानकारी पुलिस और उनको दे दी। पुलिस ने शव को आरोपी के घर से बरामद कर लिया और आरोपी फरार हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें