फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

70 फीसदी घरों में आ रहा गंदा पानी : कांग्रेस

Fri, 19 Aug 2016 10:19 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/पठानकोट
विज्ञापन
पठानकोट में शुक्रवार को रोष प्रदर्शन करते यूथ कांग्रेस के सदस्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगर निगम के अधीन पड़ते क्षेत्र में आज 70 प्रतिशत से ज्यादा लोगों के घरों में पीने का गंदा पानी सप्लाई हो रहा है, जिसके कारण लोग बीमार होकर अस्पतालों के चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन


यह बातें कांग्रेस के यूथ नेता व पीपीसीसी सचिव कार्तिक वडैहरा ने समूह यूथ सदस्यों के साथ नगर निगम में मेयर अनिल वासुदेवा के खिलाफ रोष प्रदर्शन करते हुए कहीं। 

कार्तिक ने कहा कि पठानकोट शहर निवासी अपनी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं और विधायक की ओर से विकास के बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज आधे से ज्यादा शहर में पीने का गंदा पानी सप्लाई हो ही रहा है, कई जगहों पर सीवरेज भी ठप है। वे गांधी चौक से नगर निगम तक रोष प्रदर्शन करते हुए सैकड़ों सदस्यों के साथ नगर निगम में पहुंचे। 
विज्ञापन


इस दौरान मेयर व कमिश्नर मौके से चलते बने। उनके न होने पर सुपरिंटेंडेंट इंद्रजीत सिंह को मांग पत्र व पीने के गंदे पानी की बोतलें सौंपी गईं। इस दौरान सुपरिंटेंडेंट इंद्रजीत सिंह ने ज्ञापन लेने के बाद आश्वासन दिया कि शहर के जिस भी हिस्से में गंदा पीने का पानी आ रहा है, उसे ठीक किया जाएगा। 

इस मौके पर उनके साथ यूथ नेता योगेश पाल सनी, डा. जोगिंद्र रियाली, नीरज, दीपक, अनिल खुल्लर, टोनी, दलजीत सिंह, राजेंद्र, अश्विनी काला, पारस, आकाश, साहित, बिट्टू, सुनीत, उषा शर्मा, रतन चंद, मनोहर लाल, गणेश कुमार मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें