फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: पाकिस्तान से मंगवाई 950 ग्राम हेरोइन समेत दो तस्कर गिरफ्तार

Tue, 16 Jul 2024 10:24 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान से हेरोइन की खेप मंगवाकर करने जा रहे थे अलग-अलग स्थानों पर तस्करी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

अमृतसर। सीआईए स्टाफ अमृतसर सिटी की टीम ने एयरपोर्ट के नजदीक से दो अंतरराष्ट्रीय नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए तस्करों से 950 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस कमिश्नर रणजीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि सीआईए स्टाफ अमृतसर सिटी वन के इंचार्ज और इंस्पेक्टर अमनदीप सिंह रंधावा को सूचना मिली थी कि गांव मोदे नजदीक अटारी बॉर्डर, अमृतसर निवासी अजय पाल सिंह उर्फ अजय और प्रगट सिंह उर्फ पग्गा अंतरराष्ट्रीय हेरोइन तस्कर हैं। वे पाकिस्तान में बैठे तस्करों के साथ संपर्क में रहते हैं।
आरोपी पाकिस्तान से हेरोइन की खेप मंगवाकर अमृतसर के अलग-अलग इलाकों और पंजाब के अलग-अलग शहरों में सप्लाई करते हैं। उनके पास कुछ दिन पहले ही हेरोइन की एक बड़ी खेप आई है। इस खेप को सोमवार की रात को अमृतसर में सप्लाई करने के लिए दोनों टीवीएस मोटरसाइकिल पर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना के आधार पर सीआईए स्टाफ ने एयरपोर्ट के नजदीक नाका लगाकर दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। तस्करों के कब्जे से 950 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। आरोपियों के खिलाफ देर रात थाना एयरपोर्ट में केस दर्ज करवाया गया है। दोनों तस्करों से सीआईए स्टाफ की ओर से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें