फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: चार्टेड अकाउंटेंट के दो हत्यारे काबू

Tue, 09 May 2023 11:14 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
वारदात के लिए इस्तेमाल की गई बाइक और एक्टिवा बरामद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। इस्लामाबाद थानाक्षेत्र की राम नगर काॅलोनी में रविवार की रात हुई चार्टेड अकाउंटेट की हत्या का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने इसमें दो आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद उनके कब्जे से वारदात को अंजाम देने के लिए इस्तेमाल की गई बाइक तथा एक्टिवा बरामद कर ली है। दोनों से पूछताछ के दौरान इस हत्याकांड के तीन अन्य आरोपियों की भी पहचान कर ली गई है और पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। यह जानकारी मंगलवार की सायं आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के दौरान एडीसीपी सिटी-1 डाॅ. मेहताब सिंह ने दी।

एडीसीपी ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सागर उर्फ ढोला निवासी कोटियां चौक, इस्लामाबाद तथा अमरदीप सिंह उर्फ रोमी निवासी राम नगर काॅलोनी आदर्श नगर, कोट खालसा के रूप में बताई है। उन्होंने बताया कि रविवार की रात राम नगर काॅलोनी में सीए सौरभ सोढी की चार अज्ञात नकाबपोशों ने गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। उन्होंने बताया कि आरोपी सागर उर्फ ढोला को एक्टिवा के साथ काबू किया गया जबकि दूसरे आरोपी अमरदीप सिंह उर्फ रोमी को वारदात के लिए इस्तेमाल की गई बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों से की गई पूछताछ के दौरान सीए सौरभ सोढी की हत्या में शामिल तीन अन्य आरोपियों अवतार सिंह निवासी पलासर रोड, गली फौजियां, तरनतारन तथा बाहमण के रूप में कर ली गई है। आरोपियों को केस में शामिल करने के बाद उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। उन्होंने बताया कि काबू किए गए आरोपी अमरदीप सिंह और ढोला के कब्जे से एक लूटा गया मोबाइल भी बरामद किया गया है। एसीपी सुरिंदर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।


- फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें