फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दोस्तों ने अपने दोस्त की गोली मार कर हत्या कर दी, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतसर। कंबो थानाक्षेत्र के नंगली इलाका में दो दोस्तों ने 12वीं में पढ़ने वाले अपने एक मित्र की गोली मारकर हत्या कर दी। परिवार के पास पुलिस का संदेश आने के बाद मृतक की पहचान हो सकी। पुलिस ने इसमें एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरे आरोपी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। मृतक का पिता दुबई में रहता है और दो सप्ताह बाद उसने भी पिता के पास जाना था, लेकिन इससे पहले ही वह अपने दोस्तों का शिकार बन गया।
विज्ञापन

नंगली गांव निवासी निर्मल सिंह की पत्नी कंवलजीत कौर की शिकायत पर कंबो थाने की पुलिस ने बुआ सिंह और बाबा दीप सिंह कालोनी निवासी हरप्रीत सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। कंवलजीत कौर ने पुलिस को बताया कि उनका पति दो वर्ष से विदेश में रह रहा है। वह अपने दो बेटे विजय (17) और अली के साथ यहां घर में रहती है। उनका बेटा विजय 12वीं कक्षा की पढ़ाई कर रहा है।
उन्होंने बताया कि मंगलवार की दोपहर बुआ सिंह और हरप्रीत सिंह उनके बेटे विजय को घर से बुलाकर अपने साथ ले गए थे। बुआ सिंह और उनका बेटा विजय एक ही कक्षा में पढ़ते हैं। मंगलवार रात तक जब विजय घर नहीं लौटा तो उन्होंने बेटे के मोबाइल पर संपर्क किया, लेकिन विजय ने फोन नहीं उठाया। इसके बाद वह अपने रिश्तेदारों को साथ लेकर सभी रिश्तेदारों और जान पहचान वालों के पास गया और अपने बेटे का पता किया, लेकिन उसका कहीं कुछ सुराग नहीं मिला। पीड़िता ने आरोप लगाया कि बुआ सिंह और उसके दोस्त हरप्रीत सिंह ने गोली मारकर उनके बेटे की हत्या की है।
विज्ञापन

पुलिस ने परिवार के बयान के आधार पर बुआ सिंह व काका के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने इनमें से एक आरोपी को पकड़ लिया है और दूसरे को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है। वहीं नंगली पंचायत के सदस्य हरप्रीत सिंह ने बताया कि विजय अपने दो दोस्तों के साथ एक्टिवा पर गया था। पूरी रात वह घर वापस नहीं लौटा, सुबह उन्हें पुलिस का मेसेज आया और विजय के शव की तस्वीर भेजी। इसके बाद वह परिवार को लेकर फतेहगढ़ चूड़ियां रोड स्थित एफसीआई के गोदाम के पास पहुंचे। विजय के शरीर पर गोली के छर्रों के निशान हैं। उन्होंने बताया कि हरप्रीत के पिता दुबई में काम करते हैं, जो घटना की जानकारी मिलने के बाद अमृतसर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें