फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर : एयरफोर्स स्टेशन में घुस आया युवक, काबू कर सीआईएसएफ को सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतसर। सीआईएसएफ के जवानों ने राजासांसी एयरफोर्स स्टेशन के अंदर घुसने पर एक युवक को काबू किया है। आरोपी के कब्जे से कोई आपत्तिजनक या संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई। पुलिस ने पकड़े गए युवक की पहचान मध्य प्रदेश स्थित खंडवा जिला के कुंडई माल निवासी सुरेश उर्फ सोनू के रूप में बताई है। एयरफोर्स स्टेशन के विंग कमांडर भूपिंदर सिंह ने बताया कि सोमवार शाम उक्त आरोपी दीवार फांदकर अंदर घुसा तो उसे काबू कर उसे सीआईएसएफ के हवाले कर दिया। आरोपी से की गई पूछताछ के दौरान सामने आया कि वह किसी किसान के पास मजदूरी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें