फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर: रोड शो में लोग बरसा रहे थे फूल, किसी ने उछाला पत्थर, आप प्रदेश अध्यक्ष भगवंत मान को लगा

Fri, 11 Feb 2022 07:01 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

आम आदमी पार्टी ने भगवंत मान को अपना सीएम चेहरा बनाया है। मान संगरूर लोकसभा क्षेत्र से दूसरी बार सांसद हैं। इससे पहले उन्होंने सुखबीर सिंह बादल के सामने जलालाबाद से विधानसभा चुनाव लड़ा था। हालांकि उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। 
विज्ञापन
रोड शो करते भगवंत मान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शुक्रवार को सीमांत विधानसभा हलका अटारी में रोड शो के दौरान आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भगवंत मान को एक पत्थर लग गया। संगरूर से सांसद और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मान हलका अटारी से अपने प्रत्याशी और पूर्व डीसी जसविंदर सिंह के समर्थन में रोड शो निकाल रहे थे। इस दौरान भारी संख्या में इकट्ठा लोग उन पर फूलों की वर्षा कर रहे थे। इसी बीच किसी ने भगवंत मान की ओर एकदम से पत्थर उछाल दिया। 

विज्ञापन


यह पत्थर उनकी आंख के एकदम पास लगा। उनको पत्थर लगते ही सभी हैरान हो गए। तुरंत उन्हें नजदीक के अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद भगवंत मान फिर से चुनाव प्रचार करने में जुट गए। अटारी हलके में निकाले जा रहे रोड शो के दौरान भारी संख्या में लोग इकट्ठा थे। भगवंत मान अपनी कार की छत (सनरूफ) से बाहर निकल कर लोगों का अभिवादन कर रहे थे। 

लोग लगातार उनके ऊपर फूल बरसा रहे थे। इस बीच उनकी आंख के पास आकर एक पत्थर लगा। इसके कुछ देर तक वह अपनी कार में बैठे रहे। बताया जाता है कि इस दौरान अटारी पर कुली का काम करने वाले कुछ लोगों में विवाद हो गया। कुछ लोग एक दूसरे से पत्थर फेंकने लगे और इसी बीच एक पत्थर मान को लग गया। हालांकि किसी व्यक्ति की तरफ से मान को निशाना बनाकर पत्थर या कुछ अन्य चीज फेंकने की पुष्टि नहीं हो रही। आम आदमी पार्टी की ओर से इस तरह की किसी घटना होने को गलत बताया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें