संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। त्रिपुरा के राज्यपाल इंद्रा सेना रेड्डी ने शनिवार श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेका। रेड्डी को श्री हरिमंदिर साहिब के सूचना केंद्र में एसजीपीसी के सचिव प्रताप सिंह, उपसचिव जसविंदर सिंह जस्सी, सूचना अधिकारी अमृतपाल सिंह ने रेड्डी व धर्मपत्नी रेणुका रेड्डी को श्री हरिमंदिर साहिब का मॉडल व धार्मिक पुस्तकों का सेट भेंट कर सम्मानित किया।
राज्यपाल रेड्डी ने परिवार के साथ श्री गुरु रामदास लंगर हाल में झूठे बर्तन धोने की सेवा निभाई और तथा लंगर भी छका। उन्होंने कहा कि आध्यात्मिक केंद्र हरिमंदिर साहिब के दर्शन करने का सौभाग्य हासिल होने से वह परमात्मा का शुकराना करते हैं। इस मौके पर मेजर अर्जुन मलिक, सहायक डिप्टी कमिश्नर ज्योति बाला व अन्य अधिकारी मौजूद थे।
- फोटो