फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तरनतारन में अकाली सरपंच ने काटा पचास वर्ष पुराना पेड़

Tue, 31 May 2016 09:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
विज्ञापन
गांव डालेके में जेसीबी की मदद से पेड़ लगवाती पुलिस पार्टी। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
गांव डालेके में करीब पचास वर्ष पहले किसान स्वर्ण सिंह की ओर से लगाया गया बरगद का पेड़ गांव खारा के अकाली सरपंच गुरप्रीत सिंह गोल्डी ने जड़ से काट दिया। इसके विरोध में किसान संघर्ष कमेटी ने थाना देहाती तरनतारन का घेराव किया। इस पर पेड़ को पुरानी जगह लगाने के लिए पुलिस को जेसीबी मशीन की मदद लेनी पड़ी। 
विज्ञापन


गांव डालेके के लोगों ने रीति के अनुसार लंगर लगाकर बरगद का बाकायदा विवाह भी किया था। पड़ोसी गांव खारा के अकाली सरपंच गुरप्रीत सिंह गोल्डी ने पेड़ को जड़ से उखाड़ दिया गया। इसका गांव के लोगों ने विरोध किया और पुलिस को लिखित शिकायत देकर आरोपी सरपंच खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

साथ ही किसान संघर्ष कमेटी की अगुवाई में किसानों ने धरना दिया। इस मौके पर निरवैल सिंह डालेके, पूर्व सरपंच हरजीत सिंह डालेके ने कहा कि बरगद के पेड़ को काटकर कुदरत के साथ अकाली सरपंच ने मजाक तो किया ही है। साथ ही कानून को भी ताक पर रखा है।
विज्ञापन


सारा दिन धूप में किसान धरने पर बैठे रहे। मामला एसएसपी मनमोहन कुमार शर्मा के समक्ष पहुंचा। इसके बाद थाना प्रभारी इंस्पेक्टर यादविंदर सिंह के नेतृत्व में पुलिस पार्टी गांव डालेके में जेसीबी मशीन लेकर पहुंची।

पुलिस पार्टी ने बरगद को फिर उसी जगह पर ही लगा दिया। इस मौके पर अजायब सिंह, गुरवेल सिंह, कुलदीप सिंह, रूप सिंह, गुरभिंदर सिंह, गुलजार सिंह, भूपिंदर सिंह, इकबाल सिंह, हरनेक सिंह, मंजीत सिंह, देसा सिंह मौजूद थे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें