साहिबजादा अजीत सिंह संस्थान (वर्कर क्लब) की ओर से आयोजित पहले ग्रीष्मकालीन क्रिकेट लीग टूर्नामेंट के फाइनल में भान इलेवन ने ट्राफी पर कब्जा जमाया। फाइनल में की टीम ने भान इलेवन ने विनय इलेवन को मात दी।
विज्ञापन
भान इलेवन की टीम ने टॉस जीतकर विनय इलेवन को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। भान इलेवन के गेंदबाज मनोज ने नौ रन पर ही विनय इलेवन के तीन बल्लेबाजों को पैवेलियन भेज दिया। बाद में मनदीप और कप्तान विनय ने टीम को 122 रन के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।
इसके जवाब में भान सिंह इलेवन के ओपनर सुरिंदर सिंह और रामतीर्थ ने पहले विकेट के लिए 39 रन जोड़े। राहुल और विनय ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए चार ओवर शेष रहते हुए 124 रन बनाकर ट्राफी पर कब्जा जमाया।