नांदेड़ के लिए श्रद्धालुओँ को रवाना करते अतिथि।
- फोटो : amarujala
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन यात्रा योजना के तहत हल्का डेरा बाबा नानक की संगत को तख्त श्री हजूर साहिब नांदेड के दर्शन कराने के लिए स्टेशन ट्रेन बटाला रेलवे स्टेशन से बुधवार को सुबह रवाना हुई। जत्थेदार सुच्चा सिंह लंगाह और डीसी प्रदीप सभरवाल ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया।
रेलवे स्टेशन को मनमोहक ढंग से सजाया हुआ था और बैंड पार्टी संगत का स्वागत कर रही थी। संगत की शुभ यात्रा के लिए अरदास की गई। इस मौके पर लंगाह ने बताया हल्का डेरा बाबा नानक के विभिन्न गांवों के करीब 1000 श्रद्धालु स्पेशल ट्रेन श्री हजूर साहिब के दर्शनों के लिए जा रहें हैं।
यात्रा का सारा खर्च पंजाब सरकार उठा रही रही है। डीसी ने बीडीपीओ डेरा बाबा नानक प्रगट सिंह को नोडल अधिकारी के रूप में भेजा गया है, ताकि संगत को किसी भी दिक्तत का सामना न करना पड़े।