फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध पिस्तौल के साथ तीन लुटेरे गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतसर। कमिश्नरेट पुलिस के सीआईए स्टाफ ने रविवार को झब्बाल रोड पर तीन युवकों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से एक अवैध पिस्तौल बरामद की, जो यह लोग लूट की वारदातों को अंजाम देने में इस्तेमाल करते थे। हकीमां गेट के थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक सीआईए स्टाफ की टीम ने खजाना गेट से झब्बाल रोड के रास्ते पर नाकेबंदी कर रखी थी। इस दौरान उन्होंने मोटरसाइकिल पर आ रहे तीन युवकों को रुकने का इशारा किया। लेकिन यह पुलिस की नाकेबंदी से पहले ही पीछे मुड़ने लगे तो पुलिस कर्मचारियों ने इनका पीछा करने के बाद तीनों को काबू कर लिया। इनकी तलाशी के दौरान इनके कब्जे से एक देसी पिस्तौल, एक मैगजीन और दो कारतूस बरामद हुए।
पूछताछ में इनकी पहचान झब्बाल रोड स्थित इंद्रा कालोनी निवासी राहुल कुमार और मखन के रूप में हुई। जबकि इनके तीसरे साथी की पहचान छोटा हरिपुरा के रहने वाले राजा के तौर पर हुई। इनके कब्जे से बरामद मोटरसाइकिल बिना नंबर के थी। पुलिस को शक है कि यह चोरी की मोटरसाइकिल है और गिरफ्तार किए गए युवक इसे वारदातों को अंजाम देने में इस्तेमाल करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें