फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Air India Flight Cancelled: अमृतसर से एयर इंडिया की तीन उड़ानें रद्द, नहीं आई लंदन से अमृतसर की फ्लाइट

Wed, 18 Jun 2025 07:41 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

गुजरात के अहमदाबाद में बीते दिनों हुए विमान हादसे के बाद एयर इंडिया की कई उड़ानों को रद्द किया जा रहा है। इसी सिलसिले में अमृतसर एयरपोर्ट से भी कई फ्लाइट्स को कैंसिल कर दिया गया है। 
विज्ञापन
हवाई यात्रा - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अहमदाबाद विमान हादसे के बाद लगातार सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए श्री गुरु रामदास इंटरनेशनल एयरपोर्ट से आने-जाने वाली एअर इंडिया की फ्लाइटों को रद्द किया जा रहा है। इसी के चलते बुधवार को अमृतसर से लंदन जाने वाली एअर इंडिया की उड़ान एआई169 और लंदन से अमृतसर आने वाली फ्लाइट एआई 170 को रद्द कर दिया गया। 19 जून को तड़के 1:45 बजे अमृतसर से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट एआई 480 भी रद्द रहेगी।

विज्ञापन


 इसी के साथ डीजीसीए ने सुरक्षा मानकों के तहत दिशा-निर्देश भी जारी की गई है। इन दिशा-निर्देशों में कहा गया है कि प्रत्येक उड़ान से पहले विमान की तकनीकी जांच सुनिश्चित की जाए। क्रू मेंबर्स को सुरक्षा मानकों की पूरी जानकारी दी जाए। किसी भी उड़ान में सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। हादसों की समय पर रिपोर्टिंग और जांच अनिवार्य है।

इससे पहले मंगलवार को भी श्री गुरु रामदास इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लंदन से अमृतसर आने वाली एअर इंडिया की फ्लाइट रद्द कर दी गई थी। लंदन से अमृतसर की फ्लाइट एआई 170 बुधवार सुबह करीब 10.30 बजे लैंड होनी थी, उसे रद्द कर दिया गया। एयर इंडिया की फ्लाइट्स को सुरक्षा मानकों पर अच्छे से चेक किया जा रहा है, ताकि दोबारा अहमदाबाद जैसा हादसा न हो। सोमवार को भी अमृतसर से बर्मिंघम के लिए रवाना होने वाली फ्लाइट एआई 117 को जांच के चलते रद्द किया गया था। ऐसी संभावना है कि आने वाले दिनों में अमृतसर एयरपोर्ट पर आने-जाने वाली कुछ और फ्लाइट भी रद्द हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Accident: प्राइवेट बस ने स्कूटी को मारी टक्कर, सेना का जवान और पत्नी घायल, आरोपी चालक फरार, Video

यह भी पढ़ें: Punjab: लुधियाना में फास्ट फूड की दुकान... बर्गर- टिक्की नहीं बिक रहा था कुछ और ही, पुलिस ने दबोचा दुकानदार

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें