फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: पिस्तौल बरामदगी के समय तस्कर ने चलाई पुलिस पर गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। रंगदारी मांगने वाले गिरोह के एक सदस्य ने पिस्तौल बरामदगी के समय पुलिस पार्टी पर गोली चला दी गई है। शनिवार को हुई वारदात के समय जब पुलिस ने जवाबी फायर किया तो आरोपी की टांग पर गोली लगने से वह घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से विदेशी पिस्तौल और चार कारतूस बरामद कर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

एसपी (डी) आदित्य वारियर ने आरोपी की पहचान मेहता थाने मेहता चौक निवासी आकाशदीप सिंह रूप में बताई है। एसपी ने बताया कि कुछ दिन पहले आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर इस साल 23 अप्रैल मेहता चौक स्थित पंकज स्वीट्स दुकान के बाहर गोलियां चलाई थीं। पुलिस तब से आरोपियों की तलाश में थी। शुक्रवार को पुलिस ने उक्त मामले में आकाशदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने उक्त स्वीट्स शाप के मालिक को जान से मारने की धमकियां देकर रंगदारी वसूलनी चाही थी। जांच में पता चला था कि जोबनजीत सिंह उर्फ बिल्ला धमकी भरे काल कर रहा है। एसपी ने बताया कि सूचना मिली थी कि उक्त मामले में नामजद किए गए दलजीत सिंह उर्फ गोरा, अमनदीप सिंह, आकाशदीप सिंह उर्फ आकाश और जुगराज सिंह इलाके में वारदात को देने की फिराक में हैं। पुलिस नेे कार्रवाई करते हुए सभी को काबू कर लिया। आकाशदीप सिंह उर्फ आकाश ने स्वीकार किया था कि उसने पिस्तौल और कारतूस गांव अर्जन मांगा की ड्रेन के पास छिपाकर रखी है। पिस्तौल बरामद करने के बाद आरोपी ने पुलिस कर्मी को धक्का दिया और उसपर गोली चला दी, लेकिन पुलिस कर्मी ने भी जवाबी फायर करते हुए उसकी टांग पर गोली मारकर उसे जख्मी कर दिया। पुलिस ने आकाशदीप को अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें