फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिजनों ने बाजार में शव रख किया प्रदर्शन, आरोपी दुकानदार को गिरफ्तार करने और हत्या का केस दर्ज करने की मांग

विज्ञापन
अमृतसर के हाल गेट के बाहर बेटे मनीष यादव की मौत के बाद इंसाफ की मांग करते परिजन व अन्य। - फोटो : AMRITSAR
विज्ञापन
अमृतसर। गोल हट्टी चौक पर हार्डवेयर की दुकान की तीसरी मंजिल पर फंदा लगाकर मनीष यादव की ओर से आत्महत्या किए जाने के मामले में परिजनों ने शव को हाल बाजार में रखकर रोष प्रदर्शन किया। मृतक युवक के परिजनों और अन्य प्रदर्शनकारियों ने दुकान के मालिक को तुरंत गिरफ्तार करने और हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की। पुलिस इसमें आत्महत्या किए जाने की कार्रवाई कर रही है, जबकि प्रदर्शनकारी इसे हत्या का मामला बता रहे हैं। वहीं उत्तर प्रदेश कल्याण परिषद के प्रधान ने आरोपी दुकानदार को जल्द गिरफ्तार नहीं किए जाने की सूरत में पुलिस प्रशासन के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

मृतक के पिता सुभाष यादव ने बताया कि दुकान मालिक ने उनके बेटे पर 40 लाख रुपये चोरी किए जाने का आरोप लगाया था। उन्होंने बताया कि आरोपी ने 40 लाख की मशीनरी की चोरी के आरोप लगाए। जब उन्होंने इसके सबूत देने की बात कही तो दुकानदार ने रविवार को दुकान पर पहुंचे मनीष के साथ मारपीट कर उसकी हत्या कर शव को पंखे से लटका दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर रही और मजबूर होकर उन्हें अपने बेटे का शव चौराहे पर रख कर इंसाफ के लिए लड़ाई लड़नी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि जब तक उन्हें इंसाफ नहीं मिलता, तब तक वे शव को चौराहे में रख कर रोष प्रदर्शन करते रहेंगे।
उत्तर प्रदेश कल्याण परिषद के अध्यक्ष ने कहा कि वे मनीष को पिछले 15 साल से जानते हैं, जो एक ही दुकान पर काम कर रहा है।
मनीष ने तो कभी किसी के साथ ऊंची आवाज में बात नहीं की और उसका परिवार किराए के एक छोटे से कमरे में रह रहा है। दुकानदार ने मनीष पर चोरी का आरोप लगा कर उसे मानसिक रूप से परेशान किया। इसलिए पुलिस को पोस्टमार्टम की रिपोर्ट का इंतजार नहीं करना चाहिए और आरोपी दुकानदार को तुरंत गिरफ्तार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि दुकानदार अब उन्हें 5-10 लाख रुपये देकर समझौता करने की बात कर रहा है। एडीसीपी हरविंदर सिंह ने बताया कि बीते कल हुई मनीष की मौत के बाद उसके परिजनों के बयान पर कार्रवाई की जा रही है। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस दबिश दे रही है। जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

अमृतसर पोस्टमार्टम हाउस में अपने बेटे मनीष को देख रोते पिता।- फोटो : AMRITSAR

मनीष यादव की फाइल फोटो- फोटो : AMRITSAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें