फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहृताओं पर कार्रवाई नहीं किए जाने के खिलाफ पानी की टंकी पर चढ़ी नाबालिगा की मां

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतसर। एक महिला अपनी नाबालिग बेटी के अपहरण मामले में अपहरणकर्ताओं पर पुलिस द्वारा कार्रवाई न किए जाने के विरोध में बस अड्डे की पानी की टंकी पर चढ़ गई। यह महिला जंडियाला की रहने वाली है। इसकी जानकारी मिलने पर महिला पुलिस के साथ पहुंचे थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बलकार सिंह ने किसी तरह से महिला को समझाकर टंकी से नीचे उतारा।
विज्ञापन

मंगलवार की दोपहर करीब 12 बजे जंडियाला बस अड्डे पर पानी की टंकी पर चढ़ी इस महिला ने आरोप लगाया कि उनके पड़ोसियों का लड़का फरवरी में उनकी नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर भगा ले गया। महिला ने कहा कि मामले में पुलिस ने लड़की को बरामद करने के बाद उनके हवाले नहीं किया और न ही अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी पुलिस ने की है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बलकार सिंह ने बताया कि लड़की को बरामद कर अदालत में पेश किया। न्यायाधीश ने उसे नारी निकेतन भेजने के आदेश जारी किए तो वे लड़की को नारी निकेतन मजीठा रोड छोड़ आए।
थाना प्रभारी ने बताया कि महिला की बेटी ने पड़ोसी युवक से शादी कर ली। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी और उसके एक अन्य साथी के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया। पुलिस ने लड़की को आरोपी युवक के घर से ही बरामद कर अदालत में पेश किया। महिला इसका विरोध कर रही थी कि पुलिस लड़की को नारी निकेतन छोड़ आई है तो हमने उसे समझाया कि यह कानूनी कार्रवाई का हिस्सा है। उन्होंने महिला को भरोसा दिया कि वह आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लेंगे। जिसके तुरंत बाद महिला पानी की टंकी से नीचे आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें