फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर तरतारन लाएगी पुलिस, शौर्य चक्र विजेता बलविंदर सिंह संधू की हत्या का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
तरनतारन। शौर्य चक्र विजेता बलविंदर सिंह संधू की हत्या मामले में दिल्ली पुलिस की ओर से गिरफ्तार गुरजीत सिंह भा और सुखदीप सिंह भूरा को तरनतारन पुलिस आठ जनवरी को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आएगी। दिल्ली स्थित पटियाला हाउस की अदालत ने बुधवार को पुलिस की अर्जी मंजूर कर ली।
विज्ञापन

16 अक्तूबर 2020 को भिखीविंड में बाइक सवार गुरजीत सिंह भा और सुखदीप सिंह भूरा ने बलविंदर सिंह संधू की गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। मामले में राज्य सरकार द्वारा बनाई गई एसआईटी ने 14 लोगों को गिरफ्तार करके पूछताछ की थी। इस दौरान गुरजीत सिंह और सुखदीप सिंह पुलिस के हाथ नहीं लगे थे। पुलिस ने दावा किया था कि ए कैटेगरी के गैंगस्टर सुख भिखारीवाल ने तीन लाख की फिरौती देकर हत्या करवाई थी। जाली दस्तावेजों के आधार पर पासपोर्ट बनवाकर दुबई में रह रहे सुख भिखारीवाल को भी दिल्ली एयरपोर्ट पर काबू कर लिया गया था। एसएसपी ध्रुमन एच निंबाले ने बताया कि दोनों को प्रोडक्शन वारंट पर लाने के बाद पूछताछ की जाएगी। इसके आधार पर आगे की जांच की जाएगी।
भिखारीवाल को भी लाने की तैयारी
दिल्ली एयरपोर्ट पर पकड़े गए सुख भिखारीवाल का सात जनवरी को पुलिस रिमांड खत्म हो रहा है। दिल्ली पुलिस भिखारीवाल को दोबारा रिमांड पर नहीं लेती तो उसे भी प्रोडक्शन वारंट पर तरनतारन लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें