फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तैराकी मुकाबलों में युवाओं ने दिखाया दम

Sun, 02 Oct 2016 09:44 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
विज्ञापन
पठानकोट में रविवार को आयोजित तैराकी चैंपियनशिप में हिस्सा लेते प्रतिभागी। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
पठानकोट स्पोर्ट्स क्लब व डिस्ट्रिक स्वीमिंग एसोसिएशन ने रविवार को संयुक्त रूप से ओपन स्वीमिंग चैंपियनशिप-2016 का आयोजन किया। अजय महाजन व विकास भाटिया की अगुवाई में लमीनी स्थित नगर निगम के स्वीमिंग पूल में आयोजित चैंपियनशिप का शुभारंभ एसडीएम पठानकोट डॉ. अमित गुप्ता ने किया।
विज्ञापन


चैंपियनशिप में जूनियर, सब जूनियर व सीनियर लड़के, लड़कियों की 50 व 100 मीटर फ्री स्टाइल, 50 मीटर बैक स्ट्रोक, 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक, 50 मीटर बटरफ्लाई व फ्री स्टाइल रिले प्रतियोगिताएं हुईं। 

चैंपियनशिप में 50 मीटर जूनियर बैक स्ट्रोक (गर्ल्स) में दीक्षा ने प्रथम, आल्या ने द्वितीय व किरण ने तृतीय स्थान हासिल किया। 50 मीटर जूनियर बटर फ्लाई आल्या प्रथम, किरण द्वितीय व मीताली तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन


50 मीटर सीनियर फ्री स्टाइल में काजल ने प्रथम, तानिया ने द्वितीय व सेजल ने तृतीय स्थान हासिल किया। 50 मीटर सब जूनियर फ्रीस्टाइल (ब्वाय) में कृष्ण नय्यर ने प्रथम, शौर्य गुप्ता ने द्वितीय और वेदांत शर्मा ने तृतीय स्थान हासिल किया। 50 मीटर सब जूनियर फ्री स्टाइल (गर्ल्स) में हीताक्षी ने प्रथम, महक ने द्वितीय व ओजसवी ने तृतीय स्थान हासिल किया। 

इसी तरह 50 मीटर सीनियर ब्रेस्ट स्ट्रोक (ब्वाय) में अरूण शर्मा ने प्रथम, पर्थ ने द्वितीय तथा गुलशन ने तृतीय स्थान हासिल किया। 400 मीटर जूनियर रिले (ब्वाय) में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने प्रथम, एमसीएस ने द्वितीय व जेम्स कैंब्रिज स्कूल ने तृतीय स्थान हासिल किया।

मुख्य मेहमान डीसी अमित कुमार और विशेष मेहमान कांग्रेस जिला अध्यक्ष अनिल विज ने विजेता बच्चों को मेडल व सर्टिफीकेट दे कर सम्मानित किय गया। इस अवसर पर नरेश अरोड़ा, सतीश महेंद्रू , विशाल महाजन, सीएस लायलपुरी, संजीव गुप्ता, कोच चंदन महाजन, बलदेव यद्धुवंशी, मनिन्द्र बोबी, विवेक शर्मा, अमित साहनी, देवी शरण, रूप लाल, डेनियल, संतोष महाजन, सुधीर महाजन, चंदन, दीपक, इंद्र मोहन, राजू, विजय पासी मौजूद थे।        
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें