फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंग के नाम पर राजनीति न करे सरकार: छोटेपुर

Sun, 02 Oct 2016 09:41 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
विज्ञापन
गुरदासपुर में सीमावर्ती लोगों से मिलते सुच्चा सिंह छोटेपुर। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
देश की सीमा पर बैठे किसान और मजदूर भाईचारा अपने घरों को खाली नहीं छोड़ रहे हैं। सरकार इन लोगों को घर छोड़ने के लिए विवश कर रही है।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार को जंग के नाम पर राजनीति नहीं खेलनी चाहिए, बल्कि सीमा पर बीएसएफ और सेना के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने वाले किसानों की धान फसल को सरकार तुरंत खरीद कर 24 घंटो में अदायगी को यकीनी बनाना चाहिए। यह बातें अपना पंजाब पार्टी के संयोजक सुच्चा सिंह छोटेपुर ने रविवार को कहीं। 

छोटेपुर सीमावर्ती गांव रोसा, पकीवां, बरीला, लोपा, बलीम, चंदू वडाला आदि दर्जनों गांवों में किसानों और लोगों के साथ संपर्क करने के बाद पत्रकारों के साथ बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन


छोटेपुर ने कहा कि सीमा के साथ लगते बहादुर लोगों ने 1965 और 1971 की जंग के दौरान भारतीय सेना के साथ कंधे से कंधा मिलाकर दुश्मनों के दांत खट्टे किए थे। अब भी सीमा के जांबाज लोग देश विरोधी ताकतो का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार है। अकाली भाजपा सरकार पंजाब के लोगों के साथ ढोंग कर रहा है। 

उन्होंने आरोप लगाया कि सीमावर्ती गांवों के लोगों को बुनियादी सुविधाएं देने की बजाए घर से बेघर करने के लिए परेशान किया जा रहा है। छोटेपुर ने कहा कि सीमावर्ती लोगों ने उन्हें बताया कि वह अपने घरों को किसी भी कीमत पर नही छोड़ेंगे, मगर सरकार के आदेशों पर प्रशासन उन पर दबाव बना रहा है।
विज्ञापन


इस समय उनके बच्चचों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। मजदूर और किसान बेकार ही बैठे हैं। सरकार सुविधाएं देने की बजाए झूठी हमदर्दी जता रही है। छोटेपुर ने सीमावर्ती गांवों के लोगों को भरोसा दिलाया कि अपना पंजाब पार्टी सीमावर्ती लोगों के साथ खड़ी है। इस मौके पर अमनदीप सिंह गिल, लखबीर सिंह,अमरीक सिंह, रजिंदर सिंहभंगू, इंद्र सिंह, थानेदार हरदेव सिंह, हरमनजीत सिंह, बिक्रमजीत सिंह भटटी, गुलाब सिंह, महिंदर सिंह, गुरनाम सिंह मौजूद थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें