फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान पहला देश, जिसने धार्मिक स्थल पर नतमस्तक होने पर टैक्स लगाने की बात कही- हरसिमरत बादल

Sun, 06 Oct 2019 10:15 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डेरा बाबा नानक(बटाला)
विज्ञापन
मीडिया को संबोधित करतीं केंद्रीय मंत्री हरसिमरत बादल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल और शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल शनिवार को डेरा बाबा नानक की भारत-पाकिस्तान सीमा पर जीरो लाइन के पास करतारपुर कॉरिडोर के निर्माण कार्यों का जायजा लेने पहुंचे। चल रहे निर्माण का निरीक्षण करने के बाद सुखबीर बादल और हरसिमरत कौर बादल ने सीमा पर लगी दूरबीन से पाकिस्तान में स्थित गुरुद्वारा करतारपुर साहिब के दर्शन किए। इस मौके पर उनके साथ बिक्रम सिंह मजीठिया और अकाली दल के जिला प्रधान गुरबचन सिंह बब्बेहाली भी मौजूद थे।
विज्ञापन


इस मौके पर सुखबीर सिंह बादल ने क्रेडिट वार की निंदा करते हुए कहा कि कॉरिडोर खुलने का सपना जो पूरा हुआ है, वह पूरी नानक नाम लेवा संगत की अरदासों की बदौलत है। बादल ने कहा कि किसी ने सोचा नहीं होगा कि जो आज हो रहा है। उनके सामने इतिहास बन रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी जी द्वारा यह आज बहुत बड़ा काम हो रहा है। सुखबीर ने कहा कि छह महीने में ऐसे स्तर पर काम होना भी प्रभु का आशीष है। वह चाहते है कि इस धार्मिक काम में राजनीति नहीं होनी चाहिए। सुखबीर ने आगे कहा कि जो काम पंजाब सरकार का है वह अपना काम करे और जो शिरोमणि प्रबंधक कमेटी का काम है, वह कमेटी को करने दें।

इस दौरान हरसिमरत कौर बादल ने पाकिस्तान द्वारा संगत से सर्विस टैक्स के रूप में 20 अमेरिकी डालर वसूलने के ऐलान के सवाल पर कहा कि वह पाकिस्तान के इस ऐलान की निंदा करती हैं। दुनिया में कोई भी ऐसा धार्मिक स्थान नहीं होगा जहां संगत को नतमस्तक होने के लिए कोई फीस देनी पड़ती है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान दुनिया में शायद ऐसा पहला देश होगा जिसने धार्मिक स्थल पर नतमस्तक होने के लिए टैक्स लगाने का ऐलान किया है। केंद्र सरकार ने इस टैक्स को लेकर विरोध जताया है।
विज्ञापन


हरसिमरत ने कहा कि अगर पाकिस्तान सर्विस टैक्स वापस नहीं लेता तो वह मांग करती हैं कि पंजाब सरकार संगत के लिए अपना योगदान डाले। हरसिमरत कौर बादल ने केंद्र की उपलब्धियां बताते हुए कहा कि केंद्र सरकार द्वारा 550वें प्रकाश उत्सव को लेकर अमृतसर के गुरु नानक देव विश्वविद्यालय को 127 करोड़ में से 67 करोड़ की पहली किश्त इंटर फेथ स्टडी के लिए जारी कर दी गई है। उन्होंने कहा कि इस प्रकाश उत्सव के मौके पर 100 से अधिक लेक्चर और सेमिनार पूरे देश में होंगे। सुल्तानपुर लोधी में भी इस उत्सव के मौके पर लाइट और साउंड का जबरदस्त प्रबंध होगा इसके अलावा किताबों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें