फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूर और किसानों ने डीएसपी कार्यालय घेरा

विज्ञापन
गुरदासपुर में नारेबाजी करते किसान और मजदूर नेता। - फोटो : GURDASPUR
विज्ञापन
किसान मजदूर संघर्ष कमेटी और किरती किसान यूनियन की अध्यक्षता में सैकड़ों किसानों-मजदूरों ने दीनानगर में डिप्टी सुपरिंटेंडेंट महेश सैनी के दफ्तर के समक्ष प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

किसान नेता सतबीर सिंह सुलतानी, अनोख सिंह, महिंदर सिंह और राम मूर्ति ने बताया कि गांव सुलतानी में जब से पंचायत चुनाव हुए हैं। तब से ही गांव में सरकारी दबाव प्रयोग कर कभी मजदूरों के प्लाटों पर कब्जा करने की कोशिशें की गईं और कभी सरकारी ग्रांटों का दुरुपयोग किया गया। अब ताजा मामला यह है कि उक्त सरपंच का कोरम पूरा न होने से यह कोई काम नहीं कर सकता। इस सरपंच द्वारा पंच बलवंत सिंह को उसकी गली बनाने की टालमटोल नीति अपनाकर पंचायती कार्रवाई पर हस्ताक्षर करवा गांव में गलियां बनाने का काम शुरू किया गया। इसके तहत बलदेव सिंह गली में मिट्टी खोदकर वहां पर मैटीरियल फेंक दिया गया लेकिन गली नहीं बनाई। बलदेव सिंह की सरपंच के साथ कई बार बातचीत भी होती रही लेकिन गली बनाने संबंधी टालमटोल जारी रहा। इस दौरान थाना दोरांगला की पुलिस और बीडीपीओ दोरांगला भी मौके पर पहुंचे और्र इंटें उठाने के लिए दबाव डालते रहे लेकिन गांव के लोगों के समक्ष इनकी कोई पेश नहीं गई। इससे बौखलाकर सरपंच पक्ष को कोई और रास्ता न मिलने से यह रास्ता अपनाना ही फायदेमंद लगा। किसान नेताओं ने चेतावनी दी कि अगर यह पक्ष अपनी हरकतों से बाज नहीं आए तो इसका कड़ा विरोध किया जाएगा। मौके पर तरलोक सिंह, करनैल सिंह, अश्वनी दोरांगला मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें