फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोट मे ओवरब्रिज के नीचे सड़क पर बना गड्ढा

Thu, 25 Aug 2016 09:23 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
विज्ञापन
प्रदर्शन - फोटो : dummy picture
विज्ञापन
नेशनल हाईवे पर पुल नंबर तीन के पास रेलवे ओवरव्रिज के नीचे गहरे गड्ढे के कारण यहां अक्सर जाम लग जाता है। इससे लोगों को परेशानी होती है।
विज्ञापन


सोशल वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान पवन महाजन, चेयरमैन प्रिंसिपल त्रिभुवन सिंह, मोहन लाल डोगरा, विनोद महाजन, राकेश कुमार, सतीश कुमार ने बताया कि इस पुल के नीचे राज मार्ग पर काफी गहरा गड्ढा है। बरसाती पानी की निकासी न होने के कारण बारिश में यहां जाम लग जाता है। 

उन्होंने बताया कि नेशनल हाईवे अथारिटी की ओर से काफी समय पहले इस गड्ढे को ठीक करवाया गया था लेकिन अब फिर से वहीं हालत हो गई है। उन्होंने बताया कि बरसात में तो यहां से  गुजरना मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गहरे गड्ढे के कारण अक्सर कई वाहन यहां पर खराब हो जाते हैं। उन्होंने विभाग से इस गड्ढे को ठीक करवाने और पुल के नीचे से पानी की निकासी का सही प्रबंध करने की मांग की है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें