फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निज्जरपुरा टॉल प्लाजा पर एसआई ने किया हंगाम और किया हवाई फायर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतसर। पुलिस की इंटेलिजेंस ब्रांच माल मंडी में तैनात सब इंस्पेक्टर कंवर इकबाल सिंह ने निज्जरपुरा टोल प्लाजा पर हंगामा किया। इस दौरान एसआई ने टोल प्लाजा पर तैनात कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार किया और हवाई फायर भी किया। यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
विज्ञापन

पुलिस ने एसआई की सर्विस रिवाल्वर तथा उसकी फार्च्युनर कार अपने कब्जे में ले ली है। पुलिस ने इसमें आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक छह मार्च की देर रात करीब 12.14 बजे एसआई कंवर इकबाल सिंह अपनी फार्च्युनर कार में आ रहे थे। इस दौरान ही एसआई तेज रफ्तार कार में निज्जरपुरा टोल प्लाजा की लेन नंबर 1 में पहुंचा, जो रात को बंद थी। आरोपी ने हंगामा शुरू कर दिया और ट्रैफिक जाम कर दिया, जो दो घंटे रहा। वहां तैनात कर्मियों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, तो आरोपी ने उनके साथ भी दुर्व्यवहार किया और हवाई फायर किया।
जंडियाला गुरु की पुलिस ने टोल प्लाजा के सिक्योरिटी इंचार्ज बलविंदर सिंह पुत्र मंगल सिंह के बयान पर आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 283, 341, 431, 427, 506 और नेशनल हाइवे एक्ट की धारा 8 (बी) के तहत केस दर्ज करने के बाद आरोपी से उनका सर्विस रिवाल्वर तथा फार्च्युनर गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया। मामले के जांच अधिकारी एएसआई बलकार सिंह ने बताया कि आरोपी फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ की गई कार्रवाई संबंधी जंडियाला गुरु थाना प्रभारी ने आरोपी के इंचार्ज को जानकारी दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें