फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रकाश पर्व: पाकिस्तान के गुरुधामों में जाने के लिए एसजीपीसी को मिला 855 श्रद्धालुओं का वीजा

Sat, 13 Nov 2021 09:19 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर(पंजाब)

सार

श्री गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व पर पाकिस्तान के गुरुधामों में जाने के लिए 1046 श्रद्धालुओं के वीजा आवेदन दिल्ली स्थित पाकिस्तान के दूतावास को भेजे थे। 191 का आवेदन निरस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
एसजीपीसी के स्थापना दिवस पर आयोजित अखंड पाठ के दौरान अरदास करते एसजीपीसी कर्मचारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्री गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के दफ्तर से 17 नवंबर को सिख श्रद्धालुओं का जत्था पाकिस्तान के लिए रवाना होगा। इस बार एसजीपीसी को 855 श्रद्धालुओं के लिए वीजा दिया गया है, जबकि 191 श्रद्धालुओं को दूतावास की तरफ से वीजा जारी नहीं किया गया।

विज्ञापन


एसजीपीसी ने श्री गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व पर पाकिस्तान के गुरुधामों में जाने के लिए 1046 श्रद्धालुओं के वीजा आवेदन दिल्ली स्थित पाकिस्तान के दूतावास को भेजे थे। यह जानकारी एसजीपीसी की प्रधान बीबी जागीर कौर ने शनिवार को दी।

उन्होंने 191 श्रद्धालुओं के वीजा आवेदन निरस्त किए जाने को मंदभागा बताते हुए कहा कि इससे सिख श्रद्धालुओं को ठेस पहुंची है। पाकिस्तान में स्थित सिख कौम के पवित्र स्थानों के दर्शन दीदार करने की हर श्रद्धालु के मन में उम्मीद होती है और इसके लिए जब वीजा नहीं मिलता है तो उनकी धार्मिक भावनाओं को ठेस लगती है। बताने योग्य है कि पहले पातशाह जी के प्रकाश पर्व के मौके पर गुरुद्वारा श्री ननकाना साहिब पाकिस्तान में होने वाले समागमों में शामिल होने के लिए 17 नवंबर को अमृतसर से जत्था रवाना होगा। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें ः बीएसएफ अधिकार क्षेत्र बढ़ोतरी विवाद: आईजी सोनाली मिश्रा ने दिया जवाब, विस्तार से बताई फैसले की वजह
विज्ञापन


एसजीपीसी के यात्रा विभाग के मुताबिक श्रद्धालुओं को वीजा लगे पासपोर्ट 16 नवंबर को दिए जाएंगे। जत्थे संबंधी कमेटी की तरफ से हर प्रबंध मुकम्मल कर लिए गए हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शिरोमणि कमेटी के श्री अमृतसर स्थित मुख्य दफ्तर में 14 और 15 नवंबर को कोरोना जांच के लिए मुफ्त कैंप लगाया जाएगा, क्योंकि पाकिस्तान जाने वाले प्रत्येक श्रद्धालु के लिए 72 घंटों के बीच वाली कोरोना रिपोर्ट जरूरी है। इसके साथ ही हर श्रद्धालु को कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज भी लगी होना अनिवार्य है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें