फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: एसजीपीसी ने पीटीसी को जारी किया 24.90 लाख जमा करवाने का नोटिस

Thu, 27 Jul 2023 10:57 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
-कनाडा के रेडियो कर्मचारियों से यात्री कमरे खाली करने को कहा
विज्ञापन

-
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने पिछले 11 वर्षों से श्री हरिमंदिर साहिब से गुरबाणी का सीधा प्रसारण करने वाले पीटीसी चैनल को 24.90 लाख रुपये की बकाया राशि का भुगतान करने का नोटिस जारी किया है। चैनल के कर्मचारी 11 साल से श्री हरिमंदिर साहिब की श्री गुरु अर्जुन देव सराय के कमरा नंबर 91 और 93 में रह रहे हैं, लेकिन किराया नहीं दिया। धामी ने पिछले 20 वर्षों से माता गंगाजी के निवास के दो कमरों पर कब्जा कर रह रहे कनाडा के रेडियो कर्मचारियों को कमरे खाली करने के लिए कहा है। उन्होंने रेडियो प्रबंधकों से यात्री निवास के उक्त कमरों का बकाया लाखों रुपये किराया भी देने को कहा है।

धामी ने कहा कि एसजीपीसी के तहत गुरुद्वारा साहिबों की दुकानों और अन्य स्थानों से अर्जित किराया और अन्य धन की वसूली के लिए भी नोटिस भेजे गए हैं। लीज पर दी गई जगहों से एसजीपीसी को सालाना करोड़ों रुपये की आय होती है, लेकिन अधिकारियों द्वारा इस ओर ध्यान न देने के कारण हर साल करोड़ों रुपये का नुकसान हो रहा है। यह राशि भी अब रिकवर की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


धामी ने कहा कि एसजीपीसी के यूट्यूब चैनल पर गुरबाणी के प्रसारण के लिए अनुसुकृति कम्युनिकेशंस के साथ तीन महीने का अनुबंध किया गया है। अनुबंध के तहत एसजीपीसी कंपनी को कुल 36 लाख रुपये देगी। एसजीपीसी उक्त राशि का भुगतान अपनी जेब से नहीं करेगी, पीटीसी चैनल को भुगतान करने के लिए कहा गया है। पीटीसी के प्रबंधक भी उक्त राशि का भुगतान करने पर सहमत हो गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें