फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसजीपीसी के चुनाव 29 नवंबर को, तेजा सिंह समुद्री हाल में होगी जनरल बॉडी की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतसर। सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के चुनाव 29 नवंबर को होंगे। इसके लिए एसजीपीसी ने तेजा सिंह समुद्री हाल में जनरल बॉडी की बैठक बुलाई है। बैठक के दौरान एसजीपीसी के प्रधान के अलावा सीनियर उप प्रधान, जूनियर उप प्रधान, महासचिव और सदस्यों का चुनाव किया जाएगा।
विज्ञापन

एसजीपीसी की प्रधान बीबी जागीर कौर ने कहा कि यह चुनाव हर साल नवंबर में होते हैं और चुनाव से 21 दिन पहले इनकी घोषणा करना जरूरी होता है। उन्होंने श्री गुरु तेग बहादुर जी के 400 साला प्रकाश पर्व पर तरनतारन में इंस्टीट्यूट खोले जाने का एलान किया, जिसमें माझा जोन की 200 सिख लड़कियों को मुफ्त शिक्षा दी जाएगी।
एसजीपीसी के महासचिव भगवंत सिंह सियालका ने बताया कि इसे लेकर 6 नवंबर को चंडीगढ़ में एसजीपीसी की प्रधान बीबी जागीर कौर की अध्यक्षता में बैठक हुई थी। इसमें कमेटी के प्रधान, सीनियर उप प्रधान, जूनियर उप प्रधान के अलावा महासचिव और कार्यकारिणी के 11 सदस्यों के अलावा 4 आफिस पदाधिकारियों का चयन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें