फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: सात साल के बच्चे को लावारिस कुत्तों ने नोचा, सिर में लगे 100 टांके

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

बटाला। बटाला के नजदीकी गांव रसूलपुर में सात साल के एक बच्चे को लावारिस खूंखार कुत्तों ने नोच डाला। परिवार वालों के अनुसार कुत्तों ने उक्त बच्चे को इस तरह बेदर्दी से नोचा कि उसके सिर पर 100 टांके लगाने पड़े हैं। फिलहाल उक्त बच्चे का इलाज बटाला के ही निजी अस्पताल में चल रहा है। उक्त घायल बच्चे की पहचान गुरसेवक सिंह 7 निवासी रसूलपुर के रूप में हुई है।
इस संबंध में गुरसेवक की दादी सुरिंदर कौर ने बताया कि उसका पोता गुरसेवक सिंह घर से बाहर खेलने के लिए गया हुआ था। इसी दौरान गांव के ही कुछ लावारिस कुत्तों ने गुरसेवक सिंह पर हमला कर दिया और गुरसेवक को कई जगह पर काटना शुरू कर दिया। लोगों ने बड़ी मुश्किल से उसके पोते को खूंखार कुत्तों से बचाया। उन्होंने बताया कि गुरसेवक के सिर में ही 100 टांके लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरिंदर कौर ने आगे बताया कि करीब चार साल पहले गुरसेवक के पिता की मौत हो गई है। वह ही बचपन से उसका पालन पोषण कर रही है। सुरिंदर कौर ने बताया कि उसकी आर्थिक हालत ठीक नही है। मेहनत मजदूरी करके वह अपने इस बच्चे का पालन पोषण कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें