फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धू के घर पहुंचे सात पूर्व विधायक: नवजोत ने ट्वीट की तस्वीर, कहा- हाल पूछने आए दोस्त, राजनीतिक मुलाकात नहीं

Sun, 20 Mar 2022 09:33 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

कांग्रेस के सात पूर्व विधायकों ने अमृतसर स्थित नवजोत सिंह सिद्धू के आवास पर उनसे मुलाकात की। सिद्धू ने भी मुलाकात की एक तस्वीर ट्वीट की और लिखा कि दोस्त मिलने पहुंचे हैं।  
विज्ञापन
नवजोत सिंह सिद्धू से मिलने पहुंचे पूर्व विधायक। - फोटो : @sherryontopp
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू से मिलने कांग्रेस के सात पूर्व विधायक रविवार को उनके होली सिटी स्थित निवास पर पहुंचे। पंजाब विधानसभा चुनाव के नतीजों के 10 दिनों के बाद यह कांग्रेस के पूर्व विधायक सिद्धू का हाल जानने पहुंचे। सिद्धू ने अपने इन दोस्तों की तस्वीर को अपने ट्विटर अकाउंट पर साझा किया है।

विज्ञापन


नवजोत सिद्धू ने कांग्रेस के सात पूर्व विधायकों को एक दोस्त के तौर पर मिलने की बात कही। सिद्धू के घर पहुंचने वाले कांग्रेस के पूर्व विधायकों में अमृतसर पूर्वी हलके से पार्टी के उम्मीदवार सुनील दत्ती के अलावा बटाला से अश्विनी सेखड़ी, सुरजीत धीमान और मजीठा हलका से उम्मीदवार जगविंदर जग्गा मजीठिया और सुखविंदर सिंह डैनी, जसविंदर धीमान शामिल थे।

अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इन पूर्व विधायकों के साथ तस्वीर साझा करते हुए सिद्धू ने लिखा कि दोस्त मिलने पहुंचे। सिद्धू का कहना है कि पार्टी के सात पूर्व विधायक एक दोस्त के तौर पर उनसे मिलने पहुंचे थे। मुलाकात का कारण राजनीतिक तो बिल्कुल भी नहीं, क्योंकि पूर्व विधायकों के साथ मुलाकात के दौरान किसी भी तरह की राजनीतिक चर्चा नहीं हुई। 
विज्ञापन


बता दें कि पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद यह पहली तस्वीर सामने आई है, जिसमें उनके साथ पार्टी के पूर्व विधायक खड़े नजर आए हैं। पार्टी के पूर्व विधायकों के सिद्धू के निवास पर पहुंचने पर राजनीतिक गलियारों में नई चर्चा शुरू हो गई है, क्योंकि कांग्रेस की हार का ठीकरा सिद्धू के सिर पर फोड़ा जा रहा है। जबकि कुछ नेता नवजोत सिंह सिद्धू से किनारा कर चुके हैं। इस बीच सिद्धू आज कल खुद को अकेला महसूस कर रहे हैं तो ऐसे में सिद्धू के घर पर पार्टी के सात पूर्व विधायकों का अचानक मिलने पहुंचना कई सवाल खड़े करता है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें