श्री अखंड पाठ साहिब के भोग डाले जाने के बाद शुक्रवार को सचखंड श्री दरबार साहिब की परिक्रमा में स्थित शहीद बाबा दीप सिंह की याद गुरुद्वारा बुंगा के नवीनीकरण की सेवा की शुरुआत हुई। इससे पहले श्री दरबार साहिब के हजूरी रागी बाई सुखजिंदर सिंह ने गुरबाणी कीर्तन किया और अरदास भाई सुल्तान सिंह ने की।
हुकुमनाम सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब के अतिरिक्त मुख्य ग्रंथी सिंह साहिब ज्ञानी जगतार सिंह लुधियाना ने संगतों को सरवन करवाया।
एसजीपीसी प्रधान बीबी जागीर कौर ने संगतों के साथ विचार सांझा करते हुए कहा कि सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब की परिक्रमा में अलग-अलग यादगारें स्थापित हैं, जो सिख इतिहास की प्रमुख शख्सियतों के साथ संबंधित हैं। संगत की लंबे समय से मांग थी कि श्री दरबार साहिब की परिक्रमा में स्थित शहीद बाबा दीप सिंह जी के स्थान का नवीनीकरण करके श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का प्रकाश किया जाए। संगत की मांग को देखते हुए ही शुक्रवार को इस सेवा की शुरुआत की गई है।
उन्होंने कहा कि शहीद बाबा दीप सिंह का सिख इतिहास में विशेष स्थान है, जिन्होंने सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब की हो रही बेअबदी को रोकने के लिए शहीदी दी। इस सेवा में कर्नल बलबीर सिंह सरहाली के परिवार की तरफ से माया (पैसे) का योगदान डाला जाएगा। इस अवसर पर बीबी जागीर कौर ने कर्नल बलबीर सिंह सरहाली को सिरोपा देकर सम्मानित किया।