संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। कनाडा बैठे खालिस्तान समर्थक आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू के इशारे पर उसके गुर्गों ने वीरवार को देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आने से ठीक पहले गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी के बाहर खालिस्तान के पोस्टर लगाकर सुरक्षा को चुनौती दे दी है। हालांकि एडीसीपी प्रभजोत सिंह विर्क ने पोस्टर लगाए जाने की घटना से साफ इन्कार किया है।
वहीं दूसरी तरफ उन्होंने बताया कि यूनिवर्सिटी के बाहर अलगाववादी पोस्टर लगाए जाने के मामले की जांच की गई है। जांच के दौरान आया कि कुछ शरारती तत्वों ने यूनिवर्सिटी की साइट से फोटो डाउनलोड कर ट्रिक फोटोग्राफी कर पोस्टर बनाए और फिर इन्हें वायरल कर दिया। एक वायरल वीडियो में आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी के बाहर अलगाववादी नारे के पोस्टर लगाने का दावा कर रहा है। एडीसीपी विर्क ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।