फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संत सीचेवाल जल मित्र अवार्ड से सम्मानित

Tue, 23 Aug 2016 09:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
विज्ञापन
महाराष्ट्र विकास केंद्र पुणे की ओर से आयोजित समारोह में जल संरक्षण के लिए उत्कृष्ट कार्य करने को लेकर संत बलबीर सिंह सीचेवाल को जल मित्र अवार्ड से सम्मानित करते हुए दुबई वाटर कंजरवेशन एंड रेन वाटर हार्वेस्टिंग के चेयरमैन व वर्ल्ड वाटर काउंसिल फ्रांस के सदस्य डा. मुस्तफा ताहिर अली सासा व अन्य। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
पर्यावरण प्रेमी संत बलबीर सिंह सीचेवाल के जल संरक्षण की कहानी वर्ल्ड वाटर काउंसिल फ्रांस और दुबई वाटर कंजरवेशन एंड रेन वाटर हार्वेस्टिंग तक पहुंच गई है। 
विज्ञापन


विदेशी सरजमीं पर भी देसी तकनीक वाले सीचेवाल मॉडल की सराहना हो रही है। इसी सराहना और दूषित जल को निर्मल बनाने के भगीरथी प्रयास की बदौलत महाराष्ट्र विकास केंद्र पुणे ने संत सीचेवाल को जल मित्र अवार्ड से नवाजा है। मुख्य अतिथि वर्ल्ड वाटर काउंसिल फ्रांस के सदस्य और दुबई वाटर कंजरवेशन एंड रेन वाटर हार्वेस्टिंग के चेयरमैन डॉ. मुस्तफा ताहिर अली सासा ने संत सीचेवाल को अपने हाथों से सम्मानित किया।

पुणे के पंडित जवाहर लाल नेहरू भवन में सोमवार रात को आयोजित समारोह में पर्यावरणविद् संत सीचेवाल के सीचेवाल मॉडल की तारीफ की गई। उन्होंने सीचेवाल मॉडल में ट्रीटेड पानी को दोबारा इस्तेमाल करने की पद्धति को खूब सराहा। देर रात तक चले समारोह में जल स्त्रोतों से घिरे महाराष्ट्र के लोग दूषित जल की समस्या से चिंतित नजर आए।
विज्ञापन


सूखे की मार झेल रहे महाराष्ट्र के लोगों ने एकजुटता से संत सीचेवाल से अपील की कि वह यहां भी सीचेवाल मॉडल को लागू करके इन नदियों को जीवनदायी बनाएं। संत सीचेवाल ने अपने संबोधन में काली बेईं को निर्मल बनाने की कहानी सुनाई। उन्होंने कहा कि लोगों के सहयोग से ही यह संभव हो सका है। सरकारों की ओर ताकने के बजाय खुद आगे आकर काम करने की ललक जगानी होगी, तभी ऐसे सुखद परिणाम मिलेंगे। 

महाराष्ट्र विकास केंद्र के प्रधान अनिल पटेल ने संत सीचेेवाल का पुणे पहुंचने पर आभार जताते हुए कहा कि वह महाराष्ट्र की दूषित नदियों को साफ करने का गुरमंत्र बताएं। महाराष्ट्र सीचन सहयोग के प्रधान डॉ. डीएम मोरे ने संत सीचेवाल से आह्वान किया कि वह पुणे आकर नदियों को निर्मल बनाने के लिए लोगों को प्रेरित करें।

संत सीचेवाल की महाराष्ट्र में सीचेवाल मॉडल को लागू करने केे लेकर बातचीत चल रही है। एमओयू पर हस्ताक्षर होने की प्रक्रिया के पूरा होने के बाद महाराष्ट्र की नदियों को निर्मल करने के लिए संत सीचेवाल बिगुल फूकेंगे। 

संत सीचेवाल को जल मित्र अवार्ड के अलावा 11 हजार रुपये नगद और दोशाला भी भेंट किया गया। इस मौके पर कोहलापुर के जिला परिषद अधिकारी इंद्रजीत देशमुख, महाराष्ट्र को-आपरेटिव विभाग के सहायक कमिश्नर चंद्रकांत दलवी, जल मित्र पुरस्कार कमेटी के प्रधान राजिंदर सेलार, सचिन वानी, विलास मोहेर, कांत बागल, अरुण दापकेकर, संत सीचेवाल के पीआरओ गुरविंदर सिंह बोपाराय, सेवादार दया और पाल सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें