फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेएमके के विद्यार्थियों ने कराटे में जीते 9 मेडल

Mon, 22 Aug 2016 10:06 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
विज्ञापन
पठानकोट में पदक विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित करते स्कूल चेयरमैन, प्रिंसिपल व अन्य। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
बटाला में करवाई गई तीसरी इंडिपेंडेंस कराटे कप-2016 प्रतियोगिता में जेएमके इंटरनेशनल स्कूल के 2 बच्चों ने स्वर्ण, 3 ने रजत व 4 ने कांस्य पदक जीतकर स्कूल का नाम रोशन किया। स्कूल लौटने पर पदक विजेता बच्चों को प्रबंधन ने सम्मानित किया। 
विज्ञापन


स्कूल प्रिंसिपल विनीता महाजन ने बताया प्रतियोगिता में स्कूल के 15 विद्यार्थियों ने भाग लिया। कोच शशि के नेतृत्व में बच्चों ने अपना बेहतर खेल दिखाते हुए पदक हासिल किए। प्रतियोगिता में भूमिश और दिपांशी ने स्वर्ण पदक, अमितोज, दक्ष, सक्षम ने रजत पदक और धैर्य महाजन, अरिजीत महाजन, रूद्र शर्मा, विरेनप्रीत सिंह ने कांस्य पदक जीते है।

प्रिंसिपल ने पदक विजेता बच्चों और कोच को बधाई दी। स्कूल लौटने पर स्कूल चेयरमैन रवि कुठियाला, चेयरपर्सन स्नेह कुठियाला ने विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें