फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 15 लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
आस्ट्रेलिया भेजने के नाम 15 लाख रुपये की ठगी करने के मामले में इस्लामाबाद पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। मामले में पुलिस कमिश्नर को शिकायत दिए जाने के बाद सहायक पुलिस कमिश्नर (एसीपी) ने जांच कर अपनी रिपोर्ट दी थी, जिसके आधार पर यह कार्रवाई हुई।
विज्ञापन

इस्लामाबाद थानाक्षेत्र निवासी सीमा विनायक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि लोहारका रोड स्थित एनआरआई कालोनी के रहने वाले कर्णबीर सिंह ने उससे 15 लाख रुपये की ठगी की है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने उसे कहा कि वह उसका आस्ट्रेलिया के लिए विजिटर वीजा लगवाने के बाद उसे स्टडी वीजा में तब्दील कर देगा। इसके लिए उसने एक वकील की सेवाएं लीं, जिसने उसकी वीजा फाइल लगाई।
पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने उसे नायब तहसीलदार के रूप में पेश किया और उसका शादीशुदा होने का स्टेट्स बताया, जबकि वह तलाकशुदा महिला थी। आरोपी ने उसका विजिटर वीजा लगवाया और बाद में उसे वापस भारत यह कहकर बुला लिया कि वह उसके पैसे लौटा देगा। इसके बाद आरोपी ने उसके पैसे नहीं लौटाए और 15 लाख रुपये ठग लिए। डीएसपी स्वर्णजीत सिंह ने बताया मामला 2019 का है। जिसमें आरोपी ने पीड़िता को आस्ट्रेलिया तो भेज दिया मगर वादे को मुताबिक विजिटर वीजे को स्टडी वीजे में तब्दील करवाने में असफल रहा। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पीड़िता को नायब तहसीलदार बताने और शादीशुदा होने की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें