कस्बा खेमकरन की वार्ड नंबर 7 में गिरी मकान की छत
- फोटो : amarujala
कस्बा खेमकरन की वार्ड नंबर 7 में दोपहर के समय अचानक एक मकान की छत गिरने से 3 मासूम लड़कियां के जख्मी हो गईं।
घटना के बारे में सतनाम सिंह निवासी खेमकरन ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर के समय उसकी दो लड़किया नवदीप कौर (13), सिमरनजीत कौर (8) और उसकी बहन की लड़की राजविंदर कौर कमरे में खेल रही थी।
अचानक कमरे की छत उन पर गिर गई आसपास के लोगों ने तीनों को मलबे से बाहर निकाला। तीनों के स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। हादसे के बाद से तीनों लड़कियां सहमी हुई हैं।