बटाला में करीब 6 घंटे की बरसात के कारण डेरा बाबा नानक रोड पर स्थित नई दाना मंडी की सड़क विशाल काया तालाब का रूप धारण किए।
- फोटो : amarujala
गर्मी से परेशान लोगों के लिए बारिश शनिवार राहत के साथ आफत भी लाई। छह घंटे की तेज बारिश से सड़के तालाब बन गईं। इससे लोगों को आने-जाने में समस्याओं का सामना करना पड़ा।
शनिवार को सुबह चार बजे तेज बरसात शुरू हो गई और लगातार करीब दस बजे तक चलती रही। करीब 6 घंटे तक चली इस बरसात की वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिल गई। वहीं 6 घंटे की तेज बरसात से पानी की निकासी न होने से बटाला की सड़कों ने तालाबों का रूप धारण कर लिया और लोगों का सड़कों पर आना जाना मुश्किल हो गया।
डेरा बाबा नानक रोड पर नई दाना मंडी की सड़क तो पूरी नहर के रूप में दिखने लगी। कई लोगों ने इस मंडी से गुजरने की कोशिश की तो उनकी गाड़ियों में पानी घुस गया और वाहन बीच पानी में बंद हो गए। कई लोग अपने वाहनों में से उतर कर धक्का लगाते नजर आए। दाना मंडी के पास ही डेरा बाबा नानक रोड पर स्थित मंडी बोर्ड का कार्यालय भी पानी से लबालब हो गया।