फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: एएसआई की पत्नी से लुटेरों ने छीना पर्स, मामला दर्ज

Thu, 15 Feb 2024 11:18 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गुरदासपुर। शहर में चोरी व लूटपाट की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामले में घर से सामान लेने के लिए बाजार गई एएसआई की पत्नी से लुटेरे पर्स छीनकर फरार हो गए। पर्स में 4 हजार रुपये की नकदी और एक मोबाइल फोन था। पीड़िता के अनुसार, लुटेरे मोटरसाइकिल पर आए थे और नकाब पहन रखा था। लूट के बाद वह जहाज चौक की ओर भाग गए।


पीड़ित महिला शुभलता ने बताया कि वह बुधवार की देर शाम को घर से सामान लेने के लिए बाजार गई थी। जब वह घर वापस लौट रही थी तो हनुमान चौक के पास बाइक सवार दो नकाबपोश युवक उसका पर्स छीनकर मौके से फरार हो गए। उन्होंने बताया कि पर्स में 4 हजार रुपये की नकदी और एक मोबाइल था।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहगीरों ने भी बताया कि उन्हें एक महिला के चिल्लाने की आवाज सुनाई दी थी। जब हमने महिला से बात की तो उन्होंने बताया कि दो लुटेरे उनका पर्स छीनकर भाग गए हैं। उन्होंने लुटेरों का पीछा करने की कोशिश भी की, लेकिन लुटेरे तब तक वहां से भाग चुके थे। वहीं, पीड़िता के पति विजय कुमार ने बताया कि वह पंजाब पुलिस में एएसआई है और कचहरी में तैनात हैं। उन्होंने कहा कि हालात इतने बुरे हो चुके हैं कि पुलिस कर्मचारियों का परिवार तक सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने मांग की है कि इन लुटेरों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।
उधर, थाना सिटी पुलिस की ओर से इस संबंधी मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें