फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: 91 हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोप में राजस्व पटवारी काबू

Fri, 17 Nov 2023 10:49 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री की भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन पर करवाई थी शिकायत दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

गुरदासपुर। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध जारी अपनी मुहिम के दौरान जिला गुरदासपुर की तहसील डेरा बाबा नानक के राजस्व हलका पुराना वाहला में तैनात राजस्व पटवारी सतिंदर पाल सिंह को 91,000 रुपये रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि गांव धारोवाली के निवासी आरोपी पटवारी सतिंदर पाल सिंह को इकबाल सिंह निवासी गांव पन्नवां झांगी की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया है। शिकायतकर्ता ने इस संबंधी मुख्यमंत्री की भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन पर शिकायत दर्ज करवाई थी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने अपनी ऑनलाइन शिकायत में आरोप लगाया कि उक्त पटवारी ने उसकी और उसके बेटे की जमीन का इंतकाल करने के बदले में उनसे तीन किश्तों में पहले 61 हजार रुपये, फिर बीस हजार और आखिर में 10 हजार रुपये लिए हैं। शिकायतकर्ता ने रिश्वत की रकम संबंधी पटवारी के साथ हुई बातचीत भी रिकॉर्ड की है जोकि सुबूत के तौर पर विजिलेंस ब्यूरो को सौंप दी गई है।
विजिलेंस रेंज अमृतसर ने शिकायत की पड़ताल के उपरांत राजस्व कर्मचारी को शिकायतकर्ता से 91,000 रुपये की रिश्वत लेने के मामले में दोषी पाए जाने पर गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

इस संबंधी दोषी पटवारी के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो के थाना अमृतसर रेंज में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें